Chhapra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 17 सितंबर को घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने शहर के साहेबगंज चौक से दीया खरीदा। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अपने-अपने घरों में दीया जलाने की अपील की।
इस अवसर पर सारण भाजपा के महासचिव धर्मेन्द्र साह, भाजपा पूर्वी सारण के अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह आदि उपस्थित थें।
















