Breaking News

छपरा में विहंगम योग का आयोजन, संत प्रवर ने दिया साधना, सेवा और आत्म-जागरण का संदेश

1 Min Read

सारण, 15 सितंबर (हि.स.)। विहंगम योग संत-समाज के तत्वावधान में आयोजित कन्याकुमारी से कश्मीर स्वर्वेद संदेश यात्रा के तहत आज मुकरेड़ा स्थित विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस समागम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज, विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल राज, अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह तथा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने आध्यात्मिक संबोधन में संत प्रवर महाराज ने साधना, सेवा, सदाचार और आत्म-जागरण पर बल देते हुए कहा कि नियमित आत्मचिंतन से ही जीवन सार्थक और शांतिपूर्ण बनता है।

DOON
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक डॉ राहुल राज ने संत प्रवर एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। संपूर्ण विद्यालय परिसर दिनभर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें