Breaking News

छपरा में वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

1 Min Read

Chhapra: छपरा शहर के श्यामचक ओवरब्रिज के पास सुबह-सुबह नगर निगम के एक कचरा उठाने वाले वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

मृतक की पहचान मासूमगंज निवासी जगदीश राय (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जगदीश राय सुबह-सुबह अपने ग्राहकों को दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान श्यामचक फ्लाईओवर के निचले लेन में यह दुर्घटना घटी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उग्र लोगों ने छपरा-सिवान, छपरा-बलिया एवं छपरा-जलालपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।

DOON
विज्ञापन

सड़क पूरी तरह जाम होने से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। सदर अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिसके बाद लगभग 3 घंटे बाद मुख्य सड़क पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें