Breaking News

11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की अखिल भारतीय हड़ताल, पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग

1 Min Read

Chhapra: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) ने विभिन्न मांगों को लेकर 11 सितंबर को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की प्रमुख मांगों में बैंकों में भी रिजर्व बैंक और बीमा क्षेत्र की तर्ज पर पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। वर्तमान व्यवस्था के तहत महीने के पहले और तीसरे सप्ताह में बैंक छह दिन तथा दूसरे और चौथे सप्ताह में पांच दिन संचालित होते हैं। बैंक यूनियनों का कहना है कि सभी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य किए जाने की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

यूएफबीयू में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लाइज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए), बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बेफी), इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लाइज फेडरेशन (इनबेफ) और इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (इनबोक) सहित सात संगठन शामिल हैं।

DOON
विज्ञापन

प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपने आवश्यक बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनाने की जरूरत होगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें