Breaking News

पूर्णिया का मखाना विश्वस्तरीय, एमएसपी पर चल रही चर्चा : दिलीप संघाणी

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पूर्णिया: गुजरात सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप संघाणी गुरुवार को पूर्णिया पहुंचे।

SHAILFORD
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहार में मखाना उत्पादन, मखाना बोर्ड, न्यूनतम समर्थन मूल्य और देश में खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।

VIPS
विज्ञापन

दिलीप संघाणी ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर मखाना का उत्पादन होता है। मखाना किसानों और इससे जुड़े कारोबारियों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भारत सरकार ने बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है।

DOON
विज्ञापन

मखाना अब वैश्विक उत्पाद बन चुका है तथा पूर्णिया और सीमांचल में उत्पादित उन्नत गुणवत्ता वाले मखाना की देश-विदेश में तेजी से मांग बढ़ रही है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मखाना के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर चर्चा चल रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने की दिशा में विचार-विमर्श किया जा रहा है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सीमांचल में मखाना बोर्ड का कार्यालय अथवा क्षेत्रीय व्यवस्था स्थापित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस विषय को केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के समक्ष रखेंगे।

देश में खाद की कमी के संबंध में इफको अध्यक्ष ने कहा कि ईरान-अमेरिका तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का उर्वरक उत्पादन एवं आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है।

इसके बावजूद इफको देश में खाद का उत्पादन बढ़ाने और किसानों तक इसकी सहज एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

प्रेस वार्ता के बाद दिलीप संघाणी सहित सभी अतिथि कटिहार के लिए प्रस्थान कर गए, जहां अतुल्यम मखाना फूड प्रोसेसिंग की एक बड़ी इकाई का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में अतुल्यम के निदेशक विनोद आशीष, मध्य प्रदेश के मंदसौर से चार बार के सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, एनसीसीएफ एवं बिस्कोमान के चेयरमैन विशाल सिंह तथा भारत सरकार के उपभोक्ता मामले मंत्रालय के पूर्व सचिव एवं अतुल्यम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेम कुमार पाण्डेय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा इफको, नाफेड और बिस्कोमान के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न सहकारी बैंकों के दर्जनों अध्यक्ष तथा मुंबई, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब एवं पश्चिम बंगाल से आए बड़े व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए। बालाजी, हल्दीराम, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस सहित कॉरपोरेट जगत के वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सहकारी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कॉरपोरेट क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने किसानों से सीधे मखाना की खरीद, आधुनिक प्रसंस्करण, बेहतर पैकेजिंग और बाजार विस्तार के लिए बड़े स्तर पर मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

आयोजकों के अनुसार, यह पहला अवसर है जब इतने प्रमुख संस्थान अतुल्यम मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव के साथ मिलकर मखाना किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक मखाना किसान और मखाना फोड़ने के कार्य से जुड़े श्रमिक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें