Breaking News

उत्तराखंड में बारिश की मार सड़कों पर, गंगोत्री-यमुनोत्री हाइवे और बद्रीनाथ मार्ग बाधित,टोंस नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश के बीच राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बंद हैं और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी कालेश्वर के पास अवरुद्ध हो गया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार, इच्छाड़ी बांध जलाशय में ट्रैश रैक की जाली चोक होने और अत्यधिक सिल्ट जमा होने के कारण शुक्रवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक सफाई कार्य किया जा रहा है। इस दौरान टोंस नदी में करीब 1500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा, जिससे नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। प्रशासन ने टोंस नदी के किनारे रहने वाले लोगों और पर्यटकों से नदी और उसके तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, स्नान, मछली पकड़ने और अन्य गतिविधियों से परहेज करने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

VIPS
विज्ञापन

राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रातः 5:30 बजे तक प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले की तेजम तहसील में हल्की वर्षा हो रही है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) हेलगुगाड़, नालूपानी और गंगनानी के पास मलबा आने से बंद है। इसी प्रकार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-134) दुर्बिल और स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। दोनों मार्गों को खोलने का कार्य जारी है।

DOON
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्गों में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल यातायात के लिए सुचारू है, जबकि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कालेश्वर के पास मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। राज्य के अन्य जिलों से किसी बड़ी आपदा की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों को यात्रा पर निकलने से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें