Breaking News

छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों का धरना-प्रदर्शन

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

VIPS
विज्ञापन

सारण, 03 अगस्त (हि.स.)। छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में रविवार को गर्ल्स हॉस्टल की अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना दिया।

आंदोलनरत छात्राओं का आरोप है कि बिना पूर्व लिखित सूचना के सिंगल ऑक्यूपेंसी वाले कमरों में दो-दो छात्राओं को शिफ्ट किया जा रहा है। यहां तक की गैर-हाजिरी में कमरे खोलकर सामान भी हटाया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

छात्राओं ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक पुरुष कर्मचारी बिना अनुमति हॉस्टल में आता-जाता है। प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। छात्रों का कहना है कि विरोध करने पर प्राचार्य ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

वहीं प्राचार्य डॉ विमल कुमार ने सभी आरोपों को तथ्यहीन बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त कर्मचारी ड्राइवर नहीं बल्कि इलेक्ट्रिशियन है, जो केवल तकनीकी कार्य हेतु उनकी मौजूदगी में ही हॉस्टल में प्रवेश करता है। उन्होंने बताया कि 76 नई छात्राओं के नए नामांकन के कारण नियमानुसार कमरों का पुनर्विन्यास किया जा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें