Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ छपरा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन छपरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। नई नगर इकाई में डॉ. जया पांडे को नगर अध्यक्ष, डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. गौरव कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अर्पित सिंह को नगर मंत्री, शिवम मिश्रा एवं रंकित सिंह को नगर सह मंत्री बनाया गया। Panchang | आज का पंचांग | श्रावण कृष्णपक्ष पंचमी इसके अलावा राहुल पासवान, प्रिया कुमार, राकेश शर्मा को एसएफडी संयोजक, सनी कुमार को एग्री विज़न संयोजक, विश्वास कुमार को कोषाध्यक्ष तथा आदित्य प्रसाद को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। Sawan | सावन महिना की पहले सोमवारी पर बन रहा है ग्रहों का संयोग इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्र-हित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। British Museum | ब्रिटिश म्यूजियम से 11वीं सदी की मां सरस्वती प्रतिमा को भारत लाने की तैयारी
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अभ्यास वर्ग का शुभारंभ छपरा में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, वैचारिक आधार एवं छात्र हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अभ्यास वर्ग के दूसरे दिन छपरा नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। नई नगर इकाई में डॉ. जया पांडे को नगर अध्यक्ष, डॉ. नीतू सिंह एवं डॉ. गौरव कुमार को नगर उपाध्यक्ष, अर्पित सिंह को नगर मंत्री, शिवम मिश्रा एवं रंकित सिंह को नगर सह मंत्री बनाया गया।
इसके अलावा राहुल पासवान, प्रिया कुमार, राकेश शर्मा को एसएफडी संयोजक, सनी कुमार को एग्री विज़न संयोजक, विश्वास कुमार को कोषाध्यक्ष तथा आदित्य प्रसाद को कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्र-हित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में परिषद के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ