ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। बर्मिंघम 2022 के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने क्वालीफिकेशन राउंड में सोमवार को अपनी पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को 8.00 मीटर या उससे अधिक की छलांग लगानी थी। 27 वर्षीय श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर का आंकड़ा पार कर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और किसी अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी। प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में जय प्रकाश विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर शिक्षक संघ का सांकेतिक प्रदर्शन क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में श्रीशंकर पहले स्थान पर रहे। उन्होंने जमैका के जॉर्डन टर्नर (7.80 मीटर) को पीछे छोड़ा। यदि वह 8.00 मीटर का क्वालीफाइंग मानक हासिल नहीं कर पाते, तो दोनों ग्रुपों के संयुक्त परिणामों में शीर्ष-12 में रहकर फाइनल में पहुंचने का मौका मिलता। सीवान हिंसा : एके-47 से हवाई फायरिंग करने वाला एसआईटी जवान निलंबित अब श्रीशंकर की नजर 29 जुलाई (बुधवार) को होने वाले फाइनल पर होगी, जहां वह अपने पहले राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। ‘पेपर लीक बिल’ पर चर्चा न होने देना दुर्भाग्यपूर्ण: रिजिजू गौरतलब है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी श्रीशंकर ने क्वालीफिकेशन में 8.05 मीटर की छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि फाइनल में उन्होंने 8.08 मीटर की छलांग लगाई और बहामास के लाक्वान नायरन के बराबर रहने के बावजूद दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयास के आधार पर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इस बार भारतीय एथलीट उस अधूरे सफर को स्वर्ण पदक के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
ग्लासगो, 27 जुलाई (हि.स.)। भारत के स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। बर्मिंघम 2022 के रजत पदक विजेता श्रीशंकर ने क्वालीफिकेशन राउंड में सोमवार को अपनी पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर सीधे फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन
फाइनल में सीधे प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को 8.00 मीटर या उससे अधिक की छलांग लगानी थी। 27 वर्षीय श्रीशंकर ने पहली ही कोशिश में 8.01 मीटर का आंकड़ा पार कर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और किसी अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।
क्वालीफिकेशन ग्रुप-ए में श्रीशंकर पहले स्थान पर रहे। उन्होंने जमैका के जॉर्डन टर्नर (7.80 मीटर) को पीछे छोड़ा। यदि वह 8.00 मीटर का क्वालीफाइंग मानक हासिल नहीं कर पाते, तो दोनों ग्रुपों के संयुक्त परिणामों में शीर्ष-12 में रहकर फाइनल में पहुंचने का मौका मिलता।
गौरतलब है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भी श्रीशंकर ने क्वालीफिकेशन में 8.05 मीटर की छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। हालांकि फाइनल में उन्होंने 8.08 मीटर की छलांग लगाई और बहामास के लाक्वान नायरन के बराबर रहने के बावजूद दूसरे सर्वश्रेष्ठ प्रयास के आधार पर रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। इस बार भारतीय एथलीट उस अधूरे सफर को स्वर्ण पदक के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।