Breaking News

जनगणना: प्रशिक्षण से गैरहाजिरी पड़ी महंगी, पांच प्रशिक्षुओं से जवाब तलब

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: भारत की जनगणना 2027 को लेकर सारण जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए चल रहे क्षेत्रीय अधिकारियों के प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले पांच प्रशिक्षुओं पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा इसे न केवल अनुशासन कायम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, बल्कि इससे यह संदेश भी गया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी.

SHAILFORD
विज्ञापन

जिला प्रशासन सर्किट हाउस के सभागार और मीटिंग हॉल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का गहन अनुश्रवण कर रहा है. प्रशिक्षण के वरीय अधिकारी एडीएम सह जिला जनगणना अधिकारी मुकेश कुमार और नोडल अधिकारी डीआईओ सह अपर जिला जनगणना अधिकारी तारणी कुमार लगातार फीड बैक ले रहे हैं. उद्देश्य साफ है प्रशिक्षण की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखते हुए कार्य को त्रुटिरहित और समयबद्ध ढंग से पूरा करना.

RC Jewellers
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रशिक्षणसत्र के दौरान गैरहाजिर पाए गए यूएमवी माँझी के शिक्षक राजेश कुमार, अमनौर के आवास सहायक संजय कुमार यादव, दरियापुर के कृषि समन्वयक सुशील कुमार शामिल हैं. जबकि मढ़ौरा के पीआरएस अजय कुमार भक्त को देर से आने पर शो कॉज किया किया गया है.

जिलाधिकारी ने चार्ज अधिकारियों को निदेश दिया है कि अनुपस्थित फील्ड फंक्शनरीज की उपस्थिति ससमय सुनिश्चित कराएं. वहीं आवश्यकतानुसार रिप्लेस कर अगले दिन के प्रशिक्षण में प्रतिभागी को शामिल कराएंगे. प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके पूर्व भी पहले चरण के प्रशिक्षण और वास्तविक कार्य के दौरान शिथिलता या अनुपस्थिति पर जिला पदाधिकारी के स्तर पर फील्ड ट्रेनर, प्रगणक, पर्यवेक्षक, राजस्व कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की सुसंगत धाराओं के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा चुकी है.

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

डीआईओ तारणी कुमार ने बताया कि चार्ज के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण चार सत्र में कराया जा रहा है. जिसमें पीपीटी के माध्यम से डीसीएचबी का परिचय और क्षेत्र पदाधिकारियों की भूमिका, ग्राम निर्देशिका अनुसूची, नगर निर्देशिका अनुसूची, मोबाइल ऐप का डेमो प्रैक्टिस और पोर्टल की जानकारी शामिल है. सत्र के अंत में ओपन हाउस चर्चा करने के साथ ही क्षमतावर्धन जांच के लिए ऑनलाईन क्विज का आयोजन किया जा रहा है.

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें