Breaking News

सीजेपी नेताओं ने की केन्द्रीय मंत्री नड्डा से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 20 जुलाई (हि.स.)। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं ने सोमवार को केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुलाकात नड्डा के आवास पर हुई। मुलाकात और ज्ञापन सौंपते हुए की तस्वीर सार्वजनिक हुई हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

इससे पहले सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने एक एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, “जे.पी. नड्डा के आवास पर। प्रधान को तुरंत बर्खास्त करो!”।

RC Jewellers
विज्ञापन

एक अन्य ट्वीट में सौरभ दास ने कहा कि दो घंटे से अधिक प्रतीक्षा करने के बाद आशुतोष रांका और उन्होंने अभी-अभी जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर दस मिनट के लिए मुलाकात की। हमने अपनी मांगों वाला एक लिखित पत्र सौंप दिया है, और उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वे इस बीच आंतरिक रूप से बात करेंगे। हम इस प्रक्रिया में हैं।

जानकारी के अनुसार उन्होंने तीन मांगे रखी हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुक को छोड़े जाने और नीट परीक्षा के लीक होने के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

मानसून सत्र के पहले दिन सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आह्वान पर दिल्ली के जंतर-मंतर तथा संसद के आस-पास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए। भीड़ संसद भवन तक पहुंच गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसमें कई छात्रों के घायल होने और कुछ पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसी बीच कई पार्टियों के सांसद भी यहां पहुंचे। सपा की सांसद डिपंल यादव, इकरा हसन और प्रिया सरोज न कहा कि हम लोग यहां से तब तक नहीं हटेंगे जब तक छात्रों की मांगों को नहीं माना जाता है।

संसद से लेकर बाराखंबा तक देशभर से एकजुट हुए छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जमकर नारेबाजी की।

उल्लेखनीय है कि सीजेपी ने आज (20 जुलाई) जंतर मंतर से संसद तक मार्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने एक मिसकॉल नंबर जारी कर बड़े पैमाने पर छात्रों से मार्च में शामिल होने की भी अपील की। अपील के बाद आज भारी संख्या में छात्र यहां पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें