Breaking News

पीएम सूर्य घर योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर दी गई जानकारी

CT Bihar Desk
4 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता को लेकर गुरुवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह, छपरा में समीक्षात्मक बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। इस दौरान उन्होंने योजना के लाभ, सब्सिडी, ऋण सुविधा एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर विस्तार से जानकारी दी।

SHAILFORD
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 फरवरी 2025 से 31 मार्च 2027 तक संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

RC Jewellers
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत बिना किसी कॉलेटरल और सिबिल स्कोर के किफायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता ऋण की मासिक किस्त बिजली बिल की तरह आसानी से जमा कर सकते हैं और लगभग चार से पांच वर्षों में ऋण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट तक के संयंत्र पर 78 हजार रुपये की सरकारी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी आर्थिक राहत मिलती है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि सोलर रूफटॉप संयंत्र का जीवन लगभग 25 वर्ष होता है। उन्होंने बताया कि एक सोलर संयंत्र से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है और यह तीन से चार वर्षों में लगभग 100 पेड़ों के बराबर पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है। उन्होंने इसे देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरगामी पहल बताया।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने जिलेवासियों से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि पात्र परिवार अपने घरों की छत पर सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाकर सरकारी सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। इससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने लोगों से केवल अधिकृत माध्यमों से ही आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि योजना से संबंधित सभी जानकारी संबंधित विभाग एवं अधिकृत एजेंसियों से प्राप्त की जा सकती है। जिला प्रशासन योजना के पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान योजना का सफलतापूर्वक लाभ उठाने वाले छह लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित लाभार्थियों में चंद्रमणि प्रसाद व्यावहुत, अशोक कुमार चौबे, मनोज कुमार सिन्हा, जय लोक प्रकाश सिंह, विपिन कुमार शर्मा तथा मनोज कुमार ठाकुर शामिल रहे।

इसके अलावा योजना के बेहतर क्रियान्वयन में सहयोग के लिए एसबीआई परसा, एसबीआई सोनपुर, एसबीआई छपरा, पीएनबी मोना छपरा तथा पीएनबी बनियापुर के शाखा प्रबंधकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकृत वेंडरों एम/एस एआर डाटाप्रो, चंदौशा एंटरप्राइजेज, न्यू कॉन्सेप्ट स्किल्स, रेयांश एंटरप्राइजेज तथा कॉमेक्स कंप्यूटर्स को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योजना से उन्हें बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत हुई है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि, वेंडर एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
1 / 2
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें