देहरादून/बदरीनाथ, 08 जुलाई (हि.स.)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली बदरीनाथ में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। मामले की समिति और शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है। भारत ने किया पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का फ्लाइट टेस्ट, 60 किमी. पर था लक्ष्य प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो जुलाई को प्रसारित सूचना के आधार पर मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर सुबह करीब नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच भेंट गणना स्थल से नकदी अवैध रूप से उठाकर ले जाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है। बिहार कैबिनेट: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंज़ूरी समिति ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के साथ उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में मामला दर्ज कराया गया। RSA का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। समिति का कहना है कि विभागीय जांच की कार्रवाई भी समानांतर रूप से जारी रहेगी।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
देहरादून/बदरीनाथ, 08 जुलाई (हि.स.)। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ मंदिर की भेंट गणना में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में एक कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली बदरीनाथ में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। मामले की समिति और शासन स्तर पर उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्राथमिकी के अनुसार, सोशल मीडिया पर दो जुलाई को प्रसारित सूचना के आधार पर मंदिर की भेंट गणना में कथित अनियमितता की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में संबंधित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर सुबह करीब नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच भेंट गणना स्थल से नकदी अवैध रूप से उठाकर ले जाने की पुष्टि होने का दावा किया गया है।
समिति ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने के साथ उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में मामला दर्ज कराया गया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ