Breaking News

बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी होंगे प्रशांत किशोर, कोर कमिटी की बैठक के बाद ऐलान

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार होंगे। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा रविवार को जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती ने की।

SHAILFORD
विज्ञापन

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से जनसुराज ही उनका जीवन है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसुराज की यात्रा आने वाले दिनों में चाहे जितनी भी आगे बढ़े, स्थापना काल से जुड़े साथियों और पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी पर भरोसा जताने वाले मतदाताओं का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बांकीपुर के कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके आग्रह पर ही उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बांकीपुर उपचुनाव पिछले छह महीने में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यों और नीतियों पर जनमत संग्रह साबित होगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा चुनाव जीतती है तो इसे सरकार की नीतियों के प्रति जनता के समर्थन के रूप में देखा जाएगा, जबकि हार की स्थिति में यह सरकार के प्रति जनविश्वास में कमी का संकेत होगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनसुराज अपनी नीतियों और मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ रही है तथा पार्टी में शामिल होने के इच्छुक सभी लोगों का स्वागत है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

गौरतलब है कि 182-बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अगस्त को होगी। उपचुनाव की अधिसूचना छह जुलाई को जारी की जाएगी। उसी दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 14 जुलाई को होगी, जबकि 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार तेज होगा।

यह सीट भाजपा नेता नितिन नवीन के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। फिलहाल किसी अन्य राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें