Breaking News

सीवान गोलीकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

सीवान, 03 मई (हि.स.)। बिहार में सीवान नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला के समीप 29 अप्रैल 2026 को हुए चर्चित गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया।

SHAILFORD
विज्ञापन

बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी के पास पुलिस और अपराधी के बीच हुई भिड़ंत में 25 हजार का इनामी सोनू कुमार यादव मारा गया। मृतक सोनू यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी गरजू यादव का पुत्र था और इसी गोलीकांड का मुख्य शूटर बताया जा रहा था।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आरोप है कि उसी ने हर्ष कुमार को गोली मारकर हत्या की थी, जबकि भाजपा नेता मनोज सिंह के बहनोई चन्दन सिंह इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि अपराधी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बड़हरिया की ओर जा रहा है। एसपी पुरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


पुलिस उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पहले ही छोटू यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल पीएमसीएच पटना में इलाजरत है। वहीं सुनील यादव को घटना में इस्तेमाल वाहन के साथ पकड़ा गया था।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस एनकाउंटर के बाद इलाके में पुलिस की सख्ती और बढ़ा दी गई है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। हालांकि, पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया है, जिससे कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें