Breaking News

रेल मंत्री ने विधायक छोटी कुमारी की पहल पर दिया आश्वासन, सारण की रेल मांगों पर होगी कार्रवाई

CT Bihar Desk
3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: छपरा की विधायक छोटी कुमारी द्वारा सारण एवं छपरा क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं और जनहित से जुड़ी मांगों को लेकर की गई पहल पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक जवाब दिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

विगत दिनों छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उन्हें जनहित से जुड़े विभिन्न रेल विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा था।

RC Jewellers
SHARDA
1 / 2
विज्ञापन

रेल मंत्री कार्यालय से प्राप्त पत्र में बताया गया है कि विधायक द्वारा उठाए गए सभी प्रस्तावों एवं मांगों की जांच कराई जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आवश्यक एवं उचित कार्रवाई की जाएगी।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

विधायक छोटी कुमारी ने बताया कि छपरा–पटना/पाटलिपुत्र एवं पटना–छपरा के बीच कार्यालय समय (ऑफिस आवर) में नियमित ट्रेन चलाने की मांग उन्होंने बिहार विधानसभा में भी गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से प्रमुखता से उठाई थी। इस पर सदन की ओर से आश्वासन दिया गया था कि यह मांग केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सारण, सिवान एवं गोपालगंज के हजारों छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा, व्यवसायी एवं आम नागरिक प्रतिदिन पटना आते-जाते हैं। ऐसे में ऑफिस आवर ट्रेन की शुरुआत क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

ज्ञापन में छपरा–लखनऊ रेल सेवा को पुनः प्रारंभ करने, छपरा जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर आधुनिक सुविधाओं से विकसित करने, छपरा ग्रामीण एवं छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन के विकास, बाबा हरिहरनाथ धाम के लिए सीधी रेल सेवा, श्यामचक में आरओबी एक्सटेंशन निर्माण, विभिन्न रेलवे फाटकों पर अंडरपास अथवा फ्लाईओवर निर्माण तथा ब्रम्हापुर रेलवे ढाला संख्या-53 पर सिग्नल व्यवस्था में सुधार जैसी महत्वपूर्ण मांगें भी शामिल हैं।

विधायक छोटी कुमारी ने रेल मंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि रेल मंत्रालय जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र निर्णय लेकर सारण की जनता को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सारण के विकास और जनता के हितों के लिए उनकी आवाज सदन से लेकर केंद्र सरकार तक लगातार बुलंद होती रहेगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें