Breaking News

संस्कार भारती के सुर वंदन कार्यक्रम में सुर, ताल और काव्य की बही सरिता

3 Min Read

-विश्व संगीत दिवस पर कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
-कथक, गायन, वादन और काव्य पाठ की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

छपरा। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सुर वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कला एवं साहित्य के क्षेत्र में समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की सारण इकाई के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिरके सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सुर, ताल और विभिन्न विधाओं का संगम अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों की दर्शकों ने सराहना की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत शुभारंभ संगीत प्रशिक्षक विनोद मिश्र, संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख ओम प्रकाश गुप्ता, संस्कार भारती उत्तर बिहार के महामंत्री सुरभित दत्त, छपरा की विधायक छोटी कुमारी, धर्मेन्द्र साह, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, आदित्य कुमार तथा कलाकार मेहंदी शॉ के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

DOON
विज्ञापन

इसके पश्चात संस्कार भारती के पारंपरिक ध्येय गीत की नृत्य प्रस्तुति मंजू कुमारी के गायन पर कुमारी अनिशा ने दी। उत्तर बिहार प्रांतीय कला टोली के सदस्य राजेश चंद्र मिश्रा ने विषय प्रवेश कराते हुए जीवन में संगीत और कला के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीँ प्रांतीय महामंत्री ने संस्कार भारती के उद्देश्य और गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन भंवर किशोर द्वारा किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उपासकों एवं कला साधकों ने दी उत्कृष्ट और भावपूर्ण प्रस्तुति

कार्यक्रम के संयोजक मोहित कुमार सिंह ने बताया कि विश्व संगीत दिवस के अवसर पर मां सरस्वती के उपासकों एवं कला साधकों ने अपनी उत्कृष्ट और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कलाकारों ने कथक नृत्य की आकर्षक मुद्राओं, एकल एवं समूह गायन तथा एकल वाद्य यंत्रों की मधुर प्रस्तुतियों से सभागार को सुर और लय के रंगों से सराबोर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर तालियों की गूंज से सभागार को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक समदर्शी, विश्वनेक समदर्शी, उदय नारायण सिंह, मिहिर सोनी पल साक्षी, स्वस्तिका, ईशा, दीपिका, सौम्या कुमारी, शालिनी कुमारी, मिताली श्री, चंदन कुमार ने अपनी प्रस्तुति दी।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इसके साथ ही आयोजित काव्य पाठ सत्र में कवियों ने वीर रस, संयुक्त परिवार, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपनी प्रभावशाली रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कविताओं की भावपूर्ण अभिव्यक्ति और विचारों की गहराई ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया तथा उन्हें भरपूर सराहना मिली।

इस अवसर पर कलाकारों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आदित्य सोनी, उदय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चौबे, सह संयोजक धनंजय कुमार, कौशलेश गर्ग, मंजू कुमारी, अमरेंद्र सिंह, राजनंदिनी, ललितेश गर्ग, राकेश विद्यार्थी, धनंजय उदय, विनय कुमार, प्रेम गुप्ता समेत सैकड़ों की संख्या में कला प्रेमी दर्शक, श्रोता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संपूर्ण वंदे मातरम के सामूहिक गान के साथ हुआ।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें