Breaking News

भेल्दी में बालू लदे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, सड़क जाम

2 Min Read

सारण, 12 जून (हि.स.)। भेल्दी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराय बक्स पलमवा पुल के पास एक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ बालू लदे एक 18 चक्का ट्रक ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक साइकिल सवार को लगभग 40 फीट तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रज्जूपुर निवासी स्वर्गीय रामदयाल सिंह के छोटे पुत्र शैलेन्द्र सिंह के रूप में की गई है।

परिजनों के मुताबिक शैलेन्द्र सिंह गरखा बाजार से घरेलू सामान खरीदकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सराय बक्स पलमवा पुल के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

DOON
विज्ञापन

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उग्र लोग जिला प्रशासन को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

स्थिति को बिगड़ता देख अमनौर अंचलाधिकारी, भेल्दी थानाध्यक्ष और स्थानीय मुखिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अंचलाधिकारी द्वारा उचित सरकारी मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब 2 घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें