Breaking News

रोटरी क्लब छपरा की साप्ताहिक बैठक एवं शिष्टाचार मुलाकात संपन्न, नए सत्र की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

Chhapra: रोटरी क्लब छपरा की साप्ताहिक बैठक के साथ-साथ शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 1 जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने तथा क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

SHARDA
विज्ञापन

बैठक के दौरान क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों की समीक्षा की गई। रोटरी क्लब छपरा लगातार ऑक्सीजन बैंक, मर्चुरी बॉक्स, सहेली सेंटर, रक्तदान अभियान, आई कैंप एवं हेल्थ कैंप जैसे जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य सेवा कार्य भी नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बैठक में नए सत्र के इंस्टॉलेशन कार्यक्रम की तिथि, सदस्य संख्या में वृद्धि, डिस्ट्रिक्ट द्वारा निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति तथा रोटरी भवन ट्रस्ट से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेसिडेंट इलेक्ट रोटेरियन पुनीतेश्वर ने की, जबकि सभी सदस्यों का स्वागत सेक्रेटरी इलेक्ट डॉ. अभिषेक हर्षवर्धन ने किया।

बैठक के अंत में पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशा शरण ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. रोटेरियन मृदुल शरण, पूर्व अध्यक्ष डॉ. बी. के. सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर अमरेश मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष हिमांशु किशोर, पूर्व सचिव सुमेश राय, पूर्व सचिव करुणा सिन्हा तथा रोटेरियन संजीव सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सहभागिता से नई टीम को नई ऊर्जा एवं प्रोत्साहन मिला।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें