Breaking News

बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 22 मई (हि.स.)। बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ( कंफेड) ने सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को हर लीटर दूध पर 2 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। इससे पहले अमूल ने भी दो रूपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। दरें 22 मई सुबह से लागू हो गई है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पहले सुधा गोल्ड दूध 65 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सुधा शक्ति दूध जो पहले 57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, अब ग्राहकों को 59 रुपये प्रति लीटर खरीदना पड़ेगा।

RC Jewellers
विज्ञापन

इसके अलावा कॉउ मिल्क की कीमत में भी 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह दूध 54 रुपये प्रति लीटर मिलता था, जो अब 56 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में सुधा के अलावा आशीर्वाद समेत अन्य डेयरी कंपनियों के उत्पाद भी बिकते हैं। माना जा रहा है कि सुधा दूध के दाम बढ़ने के बाद दूसरी कंपनियां भी जल्द अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती हैं।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

दूध की कीमत बढ़ने के बीच राहत की बात यह है कि फिलहाल पनीर, खोवा, छेना और उनसे बनने वाली मिठाइयों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी उपभोक्ताओं को इन उत्पादों के लिए अभी अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने होंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

कंफेड के अधिकारियों ने बताया कि उत्पादन और परिचालन लागत में बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बदलाव करना ज़रूरी हो गया था। उन्होंने पशु आहार की कीमतों और परिवहन खर्च में हुई भारी बढ़ोतरी का हवाला दिया, जिससे इनपुट लागत काफ़ी बढ़ गई है। अधिकारियों ने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों से डेयरी क्षेत्र लगातार बढ़ती लागत का सामना कर रहा है, जिसके चलते खुदरा कीमतों में समय-समय पर बदलाव करने पड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले दो सालों में सुधा द्वारा कीमतों में किया गया यह तीसरा बदलाव है। इससे पहले, 21 मई 2025 को, इस सहकारी संस्था ने बिहार में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें