पटना, 08 मई (हि.स.)। पटना में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों को पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस दौरान कई के सिर फटे हैं। आज सुबह 10 बजे अभ्यर्थियों वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकले थे। अभ्यर्थी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर सभी को बैरिकेडिंग कर के रोका था। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। अभ्यर्थियों बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सीधे लाठीचार्ज कर दिया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री डालने वालों के खिलाफ 4 महीने में 128 एफआईआर छात्र नेता दिलीप ने बातचीत में कहा कि अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है। बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब 8 मई हो चुका है और अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। वेनेजुएला भूकंप : भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत राहत सामग्री लेकर रवाना हुए वायुसेना के दो विमान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस बाबत बातचीत में कहा कि, हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, बिहार के हर लोगों को शिक्षित करना है। सद्दगुरु जग्गी वासुदेव पटना तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत उल्लेखनीय है कि टीआरई-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
पटना, 08 मई (हि.स.)। पटना में शुक्रवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) के अभ्यर्थियों को पुलिस ने सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। इस दौरान कई के सिर फटे हैं।
विज्ञापन
आज सुबह 10 बजे अभ्यर्थियों वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकले थे। अभ्यर्थी बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ऑफिस तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने जेपी गोलंबर पर सभी को बैरिकेडिंग कर के रोका था। इसके बाद लाठीचार्ज किया गया। इस प्रदर्शन में करीब 5 हजार अभ्यर्थियों शामिल हुए थे। लाठीचार्ज से पहले पुलिस ने अभ्यर्थियों को जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। अभ्यर्थियों बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सीधे लाठीचार्ज कर दिया।
छात्र नेता दिलीप ने बातचीत में कहा कि अभ्यर्थियों को बरगलाया जा रहा है। बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक ने 16 अप्रैल को एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि टीआरई-4 का विज्ञापन तीन-चार दिनों में जारी कर दिया जाएगा और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अब 8 मई हो चुका है और अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस बाबत बातचीत में कहा कि, हम सबको मिलकर बिहार को बदलना है। जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उनकी समस्या का जल्द सामाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, बिहार के हर लोगों को शिक्षित करना है।
उल्लेखनीय है कि टीआरई-4 के तहत कुल 46,595 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार लोक सेवा आयोग को इसके लिए अधियाचना पिछले फरवरी महीने में ही मिल चुकी थी। जिसे शिक्षा विभाग की ओर से वापस ले लिया गया और इसे वार्षिक कैलेंडर में भी शामिल कर लिया गया है।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ