Breaking News

मध्यान्ह भोजन खाने के बाद सैकड़ो बच्चे बीमार,अस्पताल में भर्ती

खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

SHARDA
विज्ञापन

सहरसा, 07 मई (हि.स.)। जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बलुआहा और प्राथमिक विद्यालय तेघड़ा में भोजन करने के कुछ देर बाद ही बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से बीमार छात्रों को इलाज के लिए महिषी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और मॉडर्न अस्पताल सहरसा पहुंचाया गया, जहां सभी बच्चों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम बच्चों की स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, अस्पताल प्रबंधक और शिक्षा विभाग के कर्मी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं अभिभावकों में घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का आरोप है कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब थी। जिसकी वजह से बच्चे बीमार हुए।फिलहाल सभी छात्रों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम एवं ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा जांच शुरू कर दी है और भोजन के नमूने को जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।मध्यान भोजन खाने से महिषी प्रखंड के मध्य विद्यालय बलुआहा के 150 से अधिक बच्चे की हालत नाजुक हो गई।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

बच्चों के तबीयत अधिक खराब होने के कारण उन्हें पीएचसी महिषी एवं सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।मालूम हो कि एक एनजीओ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान समिति द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन दिया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक भोजन बनाने में गड़बड़ी हुई और विषाक्त भोजन बच्चों को परोसा गया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई,जिसमें 150 से अधिक बच्चों की स्थिति नाजुक है।घटना की सूचना पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार अस्पताल पहुंच कर बेहतर इलाज के निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि 115 बच्चे विषाक्त भोजन के शिकार हुए हैं।जिसका इलाज किया जा रहा हैं।सभी बच्चे खतरे से बाहर है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में जांच के आदेश दिए गए हैं।किसी को भी बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मामले की गंभीरता से जांच किया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें