Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक लोगों ने किया स्वागत

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 07 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पटना की सड़कों पर भव्य रोड शो कर बिहार की राजनीति में चुनावी उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना दिया। बिहार में सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार समारोह में शामिल होने पटना पहुंचे प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

SHAILFORD
विज्ञापन

रोड शो के दौरान पूरा मार्ग भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम नागरिकों की भारी भीड़ से गुलजार दिखा। सड़क के दोनों ओर लोगों का हुजूम प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करता नजर आया। जगह-जगह फूलों की वर्षा, स्वागत द्वार और नारों के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। साथ ही साधु संतों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया, जबकि समर्थक मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बनाते रहे।

पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक का पूरा इलाका सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्सव जैसा नजर आया। रोड शो के दौरान युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में खास उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें