Breaking News

किशोरी घर से 20 हजार नकदी व लाखाें के जेवर लेकर लापता,पड़ाेसी युवक पर आराेप

1 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

महोबा, 28 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में खन्ना थाना क्षेत्र अंतर्गत 20 हजार की नकदी और डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत के आभूषण लेकर किशोरी घर से लापता हो गई है। लापता किशाेरी के पिता ने पड़ोसी युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

SHAILFORD
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

खन्ना थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने रविवार काे बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शिकायत में बताया है कि 25 दिसंबर को परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमराें में सोने चले गए। अगले दिन सुबह जागे तो उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी करने पर पता चला कि पड़ोस में रहने वाला अशोक के बेटी को भगा ले जाने की जानकारी मिल रही है। पीड़ित की तहरीर में बताया गया है कि बेटी घर से डेढ़ लाख से ज्यादा कीमत के जेवरात और 20 हजार रूपये नकद भी ले गई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

SHARDA
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें