Breaking News

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

4 Min Read

SHAILFORD
विज्ञापन

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में तेजी आ गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.55 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मैक्स हेल्थकेयर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, जिओ फाइनेंशियल, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर 2 प्रतिशत से लेकर 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, शिपिंग कारपोरेशन और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 1.25 प्रतिशत से लेकर 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

SHARDA
विज्ञापन

अभीतक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,149 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,609 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 540 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 25 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 5 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

बीएसई का सेंसेक्स आज 274.98 अंक की मजबूती के साथ 84,756.79 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक उछल कर 85,014.83 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 502.79 अंक की बढ़त के साथ 84,984.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 95.95 अंक उछल कर 25,911.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद लिवाली शुरू हो जाने की वजह से पहले आधे घंटे में ही ये सूचकांक मजबूती दिखाते हुए 25,970.40 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 142 अंक की तेजी के साथ 25,957.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 77.84 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,481.81 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने सिर्फ 3 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 25,815.55 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें