Breaking News

सोनपुर मेला क्विज प्रतियोगिता : दूसरे सप्ताह के तीन लकी विजेता घोषित

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिला प्रशासन द्वारा सोनपुर मेला 2025 को लेकर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के दूसरे सप्ताह के तीन लकी विनर की घोषणा कर दी गई है। इस सप्ताह मशरक के मधु पांडे, सोनपुर के आरव राजदान तथा कानपुर के श्याम गुप्ता विजेताओं के रूप में चयनित हुए हैं। इन तीनों प्रतिभागियों का चयन NIC द्वारा कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया, जिससे चयन पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहा।

SHAILFORD
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत जिला प्रशासन, सारण के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन सोनपुर मेला की थीम से जुड़े प्रश्न पूछे जा रहे हैं। प्रतिभागियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही उत्तर कमेंट सेक्शन में देना होता है। प्रतिदिन पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देने वाले लोगों में से प्रत्येक सप्ताह तीन लकी विजेताओं का रैंडम तरीके से चयन किया जाता है। इसी कड़ी में दूसरे सप्ताह की यह चयन प्रक्रिया पूरी की गई।

SHARDA
विज्ञापन

जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि पहले सप्ताह के तीन विजेताओं को पहले ही मुख्य मंच पर सम्मानित किया जा चुका है, वहीं दूसरे सप्ताह के इन तीन विजेताओं को भी सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को मेले की ऐतिहासिकता, परंपरा, सांस्कृतिक विविधता और आकर्षणों के बारे में जागरूक करना है, साथ ही उन्हें मेले से भावनात्मक रूप से जोड़ना भी है।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में प्रतिभागी रोजाना पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल भागीदारी के माध्यम से युवाओं और आम जनता को मेला संस्कृति से जोड़ने का यह एक अभिनव तरीका साबित हो रहा है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

तीसरे सप्ताह की प्रतियोगिता भी शुरू हो चुकी है और प्रतिभागियों में उत्सुकता बनी हुई है कि अगली सूची में किसका नाम शामिल होगा।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें