Chhapra: शहर के राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित वनडे फाइनल क्रिकेट मैच में तेंदुलकर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गांगुली इलेवन को 8 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बिहार के प्रदेश महासचिव एवं संसदीय बोर्ड सदस्य सैयद कैसर अली रिज़वी ने रिबन काटकर किया।
फाइनल मुकाबला गांगुली इलेवन और तेंदुलकर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर गांगुली इलेवन के कप्तान चन्दन शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गांगुली इलेवन की टीम 18 ओवर में 88 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आदित्य त्रिपाठी ने 17 रन, आदित्य चौहान ने 10 रन, कप्तान चन्दन शर्मा ने 10 रन, राजेश राय ने 9 रन, आकाश ने 9 रन और हर्षित ने 9 रन बनाए।
तेंदुलकर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुन्दन शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अमीर ने 3 विकेट, रोहित और शिवम ने 1-1 विकेट लिया।
89 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेंदुलकर इलेवन की टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से चीकू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाए, जबकि तनिक श्रीवास्तव ने 17 और सिद्धांत ने 15 रन का योगदान दिया। इस तरह तेंदुलकर इलेवन ने यह मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया।
मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए कुन्दन शर्मा को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी मुख्य अतिथि सैयद कैसर अली रिज़वी ने प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पॉल इस्माइल, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, राजन प्रसाद यादव, अमितेश्वर सहाय ‘रोमी’, सौरव टिवंकल, अमिताभ शर्मा, कैसर अनवर और रिज़वी राज ने उन्हें शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
मैच के मुख्य निर्णायक हनी सिंह और रोहित पांडे थे। स्कोरिंग की जिम्मेदारी कैसर अनवर ने निभाई, जबकि मैच की कमेंट्री मकसूद आलम ने की।
इस मौके पर अजय शर्मा, आदित्य राज, निशांत सिंह, संजय राय, समर्थ राज, संस्कार और हर्षित राज सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने इसकी जानकारी दी।














