Breaking News

देर रात्रि वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना, भगवान बाजार एवं कोपा थाना का किया निरीक्षण

CT DESK
1 Min Read
विज्ञापन

Chhapra: सारण के नए पुलिस कप्तान विनीत कुमार ने जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि नगर थाना, भगवान बाजार एवं कोपा थाना का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक ने रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था, संतरी, पिकेट, गश्ती, वायरलेस संचार, सीसीटीवी निगरानी, हाजत, मालखाना तथा समग्र सुरक्षा व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। साथ ही थाना अभिलेखों-कांड दैनिकी, लंबित मामलों की प्रगति, गिरफ्तारी, वारंट, इश्तेहार निष्पादन, आगंतुक पंजी एवं अन्य महत्वपूर्ण पंजियों की विधिवत समीक्षा की गई।

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, संवेदनशील क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखी जाए, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करते हुए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा प्रदान की जाए।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं संतोषजनक कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की गई।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

Share This Article
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें