धर्मशाला, 24 मई (हि.स.)। आईपीएल के बाद धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच अब 14 जून को की जगह 13 जून को होगा। बीसीसीआई ने इस मैच की तारीख में बदलाव किया है। मैच को लेकर हुए बदलाव का कारण बताते हुए एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने कहा कि यह बदलाव संभवतः महिला टी 20 विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले जो 14 जून को होने वाला है के साथ शेड्यूल के टकराव से बचने के लिए किया गया है। धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए महिला क्रिकेट टीम खेलेंगी तीन वनडे और एक टेस्ट वहीं क्रिकेट के लिए एक खास पहचान बना चुके धर्मशाला को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैचों की मेजबानी के लिए भी चुना गया है। धर्मशाला में यह दोनों टीमें तीन वनडे मैच जबकि एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20, 23 और 25 सितंबर को धर्मशाला में तीन वनडे निर्धारित हैं, जबकि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का पंचांग | शुद्ध ज्येष्ठ शुक्लपक्ष प्रतिपदा Bihar: सीवान में करंट की चपेट में आए लोग, कई झुलसे
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
धर्मशाला, 24 मई (हि.स.)। आईपीएल के बाद धर्मशाला में भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाली वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच अब 14 जून को की जगह 13 जून को होगा। बीसीसीआई ने इस मैच की तारीख में बदलाव किया है। मैच को लेकर हुए बदलाव का कारण बताते हुए एचपीसीए के निदेशक संजय शर्मा ने कहा कि यह बदलाव संभवतः महिला टी 20 विश्व कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान के हाई-वोल्टेज मुकाबले जो 14 जून को होने वाला है के साथ शेड्यूल के टकराव से बचने के लिए किया गया है।
धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए महिला क्रिकेट टीम खेलेंगी तीन वनडे और एक टेस्ट
वहीं क्रिकेट के लिए एक खास पहचान बना चुके धर्मशाला को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैचों की मेजबानी के लिए भी चुना गया है। धर्मशाला में यह दोनों टीमें तीन वनडे मैच जबकि एक टेस्ट मैच भी खेलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक 20, 23 और 25 सितंबर को धर्मशाला में तीन वनडे निर्धारित हैं, जबकि दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।