Breaking News

यूएई टैंकरों पर ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, ईरानी राजनयिक तलब

2 Min Read

नई दिल्ली, 14 जुलाई (हि.स.)। होर्मुज जलडमरूमध्य में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के टैंकरों पर हुए हमलों में एक भारतीय नाविक की मौत और कई अन्य के घायल होने के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए यहां स्थित ईरानी दूतावास के प्रमुख राजनयिक को तलब किया है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

भारतीय सम्मन पर ईरानी दूतावास में डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद हुसैनी विदेश मंत्रालय पहुंचे। जानकारी के अनुसार इस दौरान दूतावास के अधिकारी से भारतीयों पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जाहिर की गई।

इससे पहले मंगलवार तड़के यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि टैंकर मोम्बासा और बाहिया को दो ईरानी क्रूज मिसाइलों से निशाना बनाया गया था। इस हमले में मोम्बासा टैंकर पर मौजूद एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए। इनमें छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी, जिस पर बाद में काबू पा लिया गया।

DOON
विज्ञापन

यूएई ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। मंत्रालय ने कहा कि यह हमला क्षेत्र की स्थिरता को कमजोर करने वाला है और देश अपनी संप्रभुता व सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें