Breaking News

पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर की स्थिति को लेकर डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

Surabhit Dutt
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief...
2 Min Read

Patna: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं गांधी घाट पर जलस्तर के उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level) को पार करने के बाद अब पानी का दबाव डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में रहेगा। इसका प्रभाव अगले 1 से 3 दिनों तक हाथीदह एवं उसके बाद के डाउनस्ट्रीम गेज स्टेशनों पर देखने को मिल सकता है तथा यह हाथीदाह में पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

अतः बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार जिले के गंगा के किनारे वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। गांधी घाट पर बढ़े हुए जलस्तर की लहर के डाउनस्ट्रीम की ओर बढ़ने को देखते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा जलस्तर की लगातार निगरानी करने को कहा गया है।

DOON
विज्ञापन

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

साथ ही, नदी के जलस्तर, तटबंधों, संवेदनशील स्थलों एवं निचले इलाकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता के अनुसार एहतियाती उपाय पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागीय एवं क्षेत्रीय अभियंताओं को बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सभी संसाधनों एवं मशीनरी को तैयार स्थिति में रखने को कहा गया है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

संबंधित क्षेत्र को लोगों को भी अनावश्यक नदी के निकट नहीं जाने तथा सतर्क और सुरक्षित रहने का सुझाव दिया जाता है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नावों के परिचालन पर निगरानी रखने, ओवरलोडिंग को रोकने तथा लोगों को निरंतर सूचना उपलब्ध कराते हुए जागरूक रखने का परामर्श दिया जाता है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
Surabhit Dutt is a multimedia journalist and public relations expert with over 15 years of experience in the digital media industry. He is Founder and Editor-in-Chief of chhapratoday.com. With more than a decade of experience in public relations, Surabhit combines strategic communication expertise with strong hands-on reporting skills. Over the years, he has been associated with several reputed media organizations contributing extensively to digital journalism and media outreach.
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें