Breaking News

डॉ राहुल राज ने शिक्षा मंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात, कहा- शिक्षकों की समस्याओं का समाधान ही हमारी पहली प्राथमिकता

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से शिक्षकों तथा प्राध्यापकों के तमाम जटिल समस्याओं के समाधान हेतु शिष्टाचार मुलाकात की।

SHAILFORD
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने शिक्षा मंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी, तत्पश्चात शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उन्होंने शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा। इस दौरान बैठक में प्रखण्ड प्रमुख ने जिले के भीतर तमाम पदस्थापित शिक्षकों के स्थानांतरण की बात कही जिससे कि उन्हें राहत मिल सके।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा मंत्री को इस तथ्य से भी अवगत कराया कि शिक्षकों के प्रोन्नति के लिए पत्र काफी पहले निर्गत हो चुका है परन्तु इसकी प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिसे जल्द से जल्द प्रारंभ करवाने की कृपा की जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रोन्नति में माध्यमिक शिक्षकों के लिए “रिक्ति के आधार पर” का प्रावधान नहीं होकर उच्च माध्यमिक की तरह स्केल प्रमोशन होना चाहिए। इसके अतिरिक्त राजकीयकृत एवं उत्क्रमित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा हुई तथा शिक्षकों से जुड़ी सभी प्रासंगिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा इस संबंध में मंत्री के द्वारा इन सभी मुद्दे पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा से बात कर समाधान करने की सहमति प्रदान की गई एवं उस पर विभागीय उच्चाधिकारियों से विमर्श कर उचित एवं व्यवहारिक निर्णय लेने की बात कही।

SHARDA
विज्ञापन

डॉ राहुल राज ने शिक्षा मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी यह विचारधारा शिक्षा जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा और प्रदेश के युवाओं को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सशक्त बनाएगा।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें