Breaking News

नेशनल चैंपियनशिप के लिए कैंप में कबड्डी के कौशल सीख रही बिहार की बेटियाँ

CT Bihar Desk
2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: 35वीं सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैम्पियनशिप का आयोजन 27 -30 नवम्बर के बीच किया जाना है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने किए बिहार टीम के 20 सदस्यी बालिका टीम का प्रशिक्षण छपरा ज़िला के सेंट जोसफ़ एकेडमी में चल रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

उक्त प्रशिक्षण में बिहार के 20 प्रतिभावान खिलाड़ी ,सीनियर कोच हिमांशु कुमार ,ऋषिकेश कुमार और इन्दु कुमारी के मार्गदर्शन में कबड्डी के कौशल को सीख रहे है ।इस बात की जानकारी सारण ज़िला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने दी है ।

SHARDA
विज्ञापन

बताते चले कैम्प का विधिवत उद्घाटन बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह व एन आई एस कोच भावेश कुमार, सारण ज़िला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ देव कुमार सिंह, डॉ रामकुमार सिंह, रामबाबू पांडेय, नीरज तिवारी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कुमार विजय सिंह ने कहा की पिछली बार नेशनल चैम्पियनशिप में मामूली अंतर से बिहार टीम मेडल टैली से बाहर हो गई उस अंतर को दूर करने के उद्देश्य से इस बार कैम्प लगाया गया है। उन्होंने खिलाड़ियो से अच्छे खेल कौशल का प्रदर्शन करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आपके तमाम सुविधाओं का ध्यान बिहार राज्य कबड्डी संघ करेगा।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों के आवासन एवम् भोजन की व्यवस्था सेंट जोसफ़ एकेडमी में डॉ देव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। खिलाड़ियों ने आवासनऔर भोजन को लेकर संतुष्टि जताई और कहा कि कैंप में रहने और खाने की उत्तम व्यवस्था है और कोच के द्वारा अच्छा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हम बालिकाएँ ज़रूर प्रयास करेंगी की बिहार टीम नेशनल चैंपियनशिप में मेडल टैली में स्थान प्राप्त कर सके।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
Follow:
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें