Patna: बिहार में उच्च शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 211 डिग्री कॉलेजों का वर्चुअल माध्यम से महा-लोकार्पण कर राज्य को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के इस महा-लोकार्पण के साथ ही आधी आबादी यानी महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए एक और बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री 6 विशेष ‘पिंक बसों’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व
मुख्यमंत्री के साथ इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार भी पटना से पहुंचें हैं। इसके अलावा स्थानीय सांसद अजय कुमार मंडल और विधायक शुभानंद मुकेश भी इस कार्यक्रम में शामिल हैं। काशील गांव में नए डिग्री कॉलेज के शुरू होने से न केवल इस प्रखंड बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राओं का सालों पुराना सपना सच हुआ।
इस वीआईपी कार्यक्रम की संवेदनशीलता और भव्यता को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए थे। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।


















