Breaking News

Samriddhi Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज से शुरू

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

पटना, 16 जनवरी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी समृद्धि यात्रा का शुभारंभ आज से हो रहा है। यात्रा के प्रथम चरण में मुख्यमंत्री 9 जिलों का दौरा करेंगे। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री पश्चिम चंपारण जिले का दौरा करेंगे, जहां वे विकास और जनकल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

SHAILFORD
विज्ञापन

पश्चिम चंपारण में ₹153 करोड़ की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास

पश्चिम चंपारण के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जिले में ₹153 करोड़ की लागत से 125 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि ₹29 करोड़ की लागत से पूर्ण 36 योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही वे जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

SHARDA
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इस अवसर पर किसान मेला सह कृषि यांत्रिकीकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और यंत्रों की जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा वे जिले के औद्योगिक क्षेत्र कुमारबाग का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे और औद्योगिक विकास की प्रगति का जायजा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहेंगे। समृद्धि यात्रा के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा कर उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना तथा आम लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पहले चरण में 9 जिलों में होगी समृद्धि यात्रा

समृद्धि यात्रा के प्रथम चरण के पहले दिन पश्चिम चंपारण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 17 जनवरी को पूर्वी चंपारण, 19 जनवरी को सीतामढ़ी और शिवहर, 20 जनवरी को गोपालगंज, 21 जनवरी को सारण, 22 जनवरी को सिवान, 23 जनवरी को मुजफ्फरपुर और 24 जनवरी को वैशाली जिले का दौरा करेंगे।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें