Breaking News

प्रथम रोवर–रेंजर जंबूरी के लिए भारत स्काउट एवं गाइड सारण की 24 सदस्यीय टीम का हुआ चयन

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

SHAILFORD
विज्ञापन

देशभर के 15 हजार स्काउट–गाइड के बीच सारण की टीम करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

SHARDA
विज्ञापन

Chhapra: भारत स्काउट एवं गाइड, सारण जिला के तत्वावधान में प्रथम रोवर–रेंजर जंबूरी में सहभागिता हेतु जिले की 24 सदस्यीय रोवर–रेंजर टीम का विधिवत चयन कर लिया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन दिनांक 09 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक बुधली, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा।

इस ऐतिहासिक जंबूरी में देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 15,000 स्काउट–गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस जंबूरी में भाग लेने वाली भारत स्काउट एवं गाइड सारण की टीम में जिला मुख्यालय दल के साथ-साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के चयनित स्काउट एवं गाइड शामिल हैं। इनमें उच्च माध्यमिक विद्यालय कामता रजौली बनियापुर,यादव क्षत्रिय उच्च विद्यालय, खोदाईबाग,इस्लामिया उच्च विद्यालय, ओल्हनपुर,उच्च विद्यालय रसलपुरा,उच्च विद्यालय डुमरी अड्डा,उच्च माध्यमिक विद्यालय करिंगा,जे०एन० पब्लिक स्कूल,मशरक तथा विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय छपरा के प्रशिक्षित स्काउट–गाइड शामिल हैं।

चयनित रोवर–रेंजर जंबूरी के दौरान सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन, साहसिक गतिविधियाँ, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इससे प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।

भारत स्काउट एवं गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र प्रसाद सिंह एवम क्वार्टर मास्टर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि चयनित दल को पूर्व में आवश्यक प्रशिक्षण, अनुशासनात्मक मार्गदर्शन एवं नेतृत्व विकास प्रदान किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सारण की टीम इस राष्ट्रीय जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करेगी।

प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर टीम जिला संगठन आयुक्त स्काउट सारण अमन राज के नेतृत्व में भाग लेगा।टीम के सदस्य के रूप में स्काउट मास्टर प्रणव,सदस्य आशुतोष,सोनू,शौर्य,रोहित,साजिद हसन,चंदन,तन्मान्य, लकी,खुशी ठाकुर,खुशी कुमारी,आस्था,रौशनी,पूजा,यादव आकांशा,प्रिया,शाक्षी,पल्लवी,डौली सहित अन्य शामिल है।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें