Breaking News

IPL 2026: विराट कोहली के सिर फिर सजी ऑरेंज कैप

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गुजरात टाइटंस पर पांच विकेट की जीत के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के दम पर विराट कोहली एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोहली ने ओपनिंग करते हुए 44 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने 14वें ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत की मजबूत नींव रखी और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी बने। इस पारी के साथ कोहली अब 7 पारियों में 328 रन बनाकर ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (323 रन) को पीछे छोड़ा।

SHARDA
विज्ञापन

तीसरे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन (320 रन) हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 297 रन के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गिल ने इस मैच में 24 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिससे वह चेन्नई सुपर किंग्स के संजू सैमसन को पीछे छोड़ते हुए ऊपर आ गए।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार भी इस मुकाबले के बाद सूची में आगे बढ़े हैं। हालांकि उन्होंने इस मैच में सिर्फ 8 रन बनाए, लेकिन कुल 238 रन के साथ वह ईशान किशन के बराबर पहुंच गए हैं। स्ट्राइक रेट के आधार पर पाटीदार आठवें और किशन नौवें स्थान पर हैं। वहीं गुजरात के बी साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में शतक जड़कर सीजन का पांचवां शतक बनाया और शीर्ष-10 में जगह बना ली।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

पर्पल कैप की दौड़ में इस मैच का ज्यादा असर नहीं पड़ा, क्योंकि मुकाबले में कुल आठ विकेट ही गिरे। गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा 12 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं और सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से इस स्थान पर हैं। शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव काबिज हैं।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस बीच भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर का विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या 11 तक पहुंचा दी है। वह अब राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें