Chhapra: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को नई दिशा और शक्ति देने वाला ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति सहित समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ही एक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले डॉ. राहुल राज, कई मांगों पर सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, माताओं, बहनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, अधिवक्ता सुनीता कुमारी, प्रभारी संध्या सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीलम सिंह, पूनम सिंह, सुनीता देवी, कंचन कुशवाहा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। सारण के इसुआपुर, खैरा और सहाजितपुर थाना में नए थानाध्यक्षों की हुई तैनाती
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक छोटी कुमारी ने स्थानीय महिलाओं के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू किया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को नई दिशा और शक्ति देने वाला ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राजनीति सहित समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना ही एक सशक्त और समावेशी लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं, माताओं, बहनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनु सिंह, अधिवक्ता सुनीता कुमारी, प्रभारी संध्या सिंह, मोर्चा अध्यक्ष नीलम सिंह, पूनम सिंह, सुनीता देवी, कंचन कुशवाहा सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।