Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra: शहर के भगवान बाजार थानान्तर्गत क्षेत्र स्थित भरत मिलाप चौक के पास स्थित होप हॉस्पिटल नामक निजी अस्पताल के कर्मी पर इलाज कराने आई नबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

SHAILFORD
विज्ञापन

इस संबंध में सारण पुलिस के द्वारा बताया गया कि 03 अप्रैल 2026 को भगवान बाजार थानान्तर्गत होप अस्पताल में इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की के साथ अस्पताल के एक कर्मी मोनू कुमार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़िता के परिजन के फर्दब्यान के आधार पर भगवान बाजार थाना कांड संख्या-302/26, दिनांक-03.04.2026, धारा-65 (2)/351 (2) (3) / 354 बी०एन०एस० एवं 4/6 पोक्सो एक्ट दर्ज किया गया है। साथ ही घटना के आरोपी नामजद अभियुक्त मोनू कुमार, पिता-सुरेश प्रसाद, ग्राम-चॉदपुरा, थाना-इशुआपुर, सारण को गिरफ्तार किया गया है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिजनों द्वारा बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे होप हॉस्पिटल में लाया गया था। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की पहचान मोनू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब इस घटना की सघनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

SHARDA
विज्ञापन

समाचार एजेंसी इनपुट के साथ

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें