Breaking News

आपसी विवाद में अर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या

3 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

वैशाली, 12 जुलाई (हि.स.)। बिहार में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत रजासो गांव में रविवार सुबह रास्ते के विवाद में छुट्टी पर घर आए एक आर्मी जवान और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दोहरे हत्याकंड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

SHAILFORD
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतक आर्मी जवान की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में भारतीय सेना में तैनात था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक रिश्तेदार की बिजली करंट लगने से मौत हो जाने के बाद वह छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। इसी दौरान गांव में विवादित जमीन से रास्ते को लेकर उसका अपने चचेरे भाई जगदीश राय से विवाद हो गया।

RC Jewellers
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार देर शाम दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी हुई थी। सूचना मिलने पर बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। हालांकि, यह विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

रविवार की सुबह आरोपी पक्ष ने कथित तौर पर दोबारा हमला कर दिया। आरोप है कि जगदीश राय ने पहले जितेंद्र कुमार और उसके पिता मुनारीक राय पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से मुनारीक राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला रास्ते के विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद आरोपी और उसके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें