Chhapra: शहर के बैंकिंग क्षेत्र में एक नई सुविधा जुड़ गई है। गुरुवार को बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा ‘छपरा बाजार’ का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, बैंक के जीएम एस.बी. साहनी, जेडएम अमित भदानी एवं डीजेडएम रवि धैर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में बैंक के विभिन्न पदाधिकारी एवं जिले के सभी शाखा प्रबंधक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बैंक के शाखा प्रबंधक कुंदन सिंह, सुजीत गुप्ता, अमित ओझा, संजीत कुमार रवि, कुमार आशीष समेत अन्य बैंक अधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नई शाखा के खुलने से छपरा शहर के ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही स्थानीय व्यापारियों एवं आम नागरिकों को लेन-देन में सुविधा मिलेगी। बैंक अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि ग्राहकों को आधुनिक एवं सुरक्षित बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।















