Breaking News

बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी, 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित

2 Min Read

पटना, 23 मार्च (हि.स.)। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने परीक्षाफल जारी किया। इस दौरान बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर उपस्थित रहें।

SHAILFORD
विज्ञापन

मंत्री ने बताया कि परीक्षा में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित हुए हैं। जिनमें छात्राओंका प्रतिशत 86.23 प्रतिशत और छात्रों का प्रतिशत 84.09 प्रतिशत है।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन

बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में 13.17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिनमें 6.75 लाख छात्राएं और 6.42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थें।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 481 अंक मिले हैं, जो कुल अंकों का 96.2% है। वहीं सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी द्वितीय स्थान पर रही है। दोनों छात्राओं को 479 अंक प्राप्त हुए हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इसके साथ ही कला संकाय में गया की निशु कुमारी ने राज्यप्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 479 अंक प्राप्त हुए हैं, जो कुल अंकों का 95.8 प्रतिशत है। वहीं सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के मोहम्मद लखी अंसारी ने 478 अंक प्राप्त कर राज्य में द्वितीय स्थान पर है।

वाणिज्य संकाय में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम और पटना की ही माही कुमारी ने 476 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल की हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें