Breaking News

राज्यसभा चुनाव: बिहार की सभी 05 सीट पर राजग गठबंधन का कब्जा

2 Min Read

पटना, 16 मार्च (हि.स.)। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सभी सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश राम , रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा विजयी रहे।

SHAILFORD
विज्ञापन

बिहार में पांच सीटों के लिए संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में राजग ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की। दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और बसपा के समर्थन के बावजूद महागठबंधन ज़रूरी 41 का आंकड़ा नहीं जुटा पाया।

sds
sds
SDS
1 / 3
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस जीत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने ऐलान किया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा पहुंच गए हैं।

SHARDA
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को 44-44 मत मिले। वहीं रामनाथ ठाकुर और उपेंद्र कुशवाहा को 42-42 वोट मिले हैं।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

पांटवीं सीट के लिए पहली वरीयता में भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम को 30 वोट मिले थे। हालांकि दूसरी वरीयता में शिवेश राम ने राजद के एडी सिंह को हरा दिया । एडी सिंह को 37 वोट मिले हैं। हालांकि राजद विधायक सर्वजीत ने दावा किया है कि उन्हें 38 वोट मिले हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें