Chhapra: रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने सारण जिले की तमाम समस्याओं व विकास को मद्देनजर रखते हुए सारण के उप विकास आयुक्त से विशेष मुलाकात की। सर्वप्रथम उन्होंने रिविलगंज प्रखंड कार्यालय के लिए नए भवन की मांग की। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि रिविलगंज प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था विगत कई वर्षों से अत्यंत खराब है जिसके कारण प्रखंड कार्यालय कार्य के संचालन में अत्यधिक समस्या होती है। पहले भी कई बार नए भवन हेतु प्रस्ताव दिया गया परंतु अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। छपरा में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की प्रदेश पदाधिकारी बैठक सम्पन्न, नई जिला कार्यसमिति की घोषणा डॉ राहुल राज ने मनरेगा कर्मियों की निरंतर मनमानी व बदहाल स्थिति से भी डीडीसी को अवगत कराते हुए कहा कि इनके कारण पंचायत समिति सदस्य व मुखियागणों में काफी असंतुष्टि व असंतोष का भाव बना हुआ है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रखण्ड स्तर पर हमारे व प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अनेकों बार मनरेगा की बैठक की गई परंतु कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने अनुरोध किया कि अविलंब महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए किसी अन्य सक्रिय अधिकारी को चार्ज देते हुए सुचारू रूप से कार्रवाई करवाई जाए जिससे कि रिविलगंज प्रखंड की बदहाल स्थिति से आमजन व जनप्रतिनिधियों को निजात मिल सके तथा मनरेगा के कार्यों में विकास की गति निरंतर बनी रहे। छपरा हिं’सा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उपद्रवियों की तस्वीरें जारी; पहचान बताने की अपील प्रखंड प्रमुख ने शहर के बीचोबीच दिल्लीयारहीमपुर पंचायत अंतर्गत सर्किट हाउस के समीप नीचे वाले रास्ते में शव दाह गृह का निर्माण करवाने की अपील की। उन्होंने दुर्गा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विवेकानंद लहरी को निलंबन मुक्त करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त आए दिन छपरा शहर के ब्रह्मपुर ढाला पर घंटों तक लगने वाली भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने डी डी सी से आग्रह किया कि रेलवे ढाला के पूर्वी तरफ वाले सिग्नल को कम से कम 100 मीटर आगे बढ़वाया जाए ताकि ढाला पर घंटों तक ट्रेन खड़े रहने और भीषण जाम के कारण आम जनता को होने वाली समस्याओं से शीघ्र निजात मिल सके। डीडीसी ने उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तथा सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया। पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
Chhapra: रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राहुल राज ने सारण जिले की तमाम समस्याओं व विकास को मद्देनजर रखते हुए सारण के उप विकास आयुक्त से विशेष मुलाकात की।
विज्ञापन
सर्वप्रथम उन्होंने रिविलगंज प्रखंड कार्यालय के लिए नए भवन की मांग की। प्रखंड प्रमुख ने बताया कि रिविलगंज प्रखंड कार्यालय की व्यवस्था विगत कई वर्षों से अत्यंत खराब है जिसके कारण प्रखंड कार्यालय कार्य के संचालन में अत्यधिक समस्या होती है। पहले भी कई बार नए भवन हेतु प्रस्ताव दिया गया परंतु अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
डॉ राहुल राज ने मनरेगा कर्मियों की निरंतर मनमानी व बदहाल स्थिति से भी डीडीसी को अवगत कराते हुए कहा कि इनके कारण पंचायत समिति सदस्य व मुखियागणों में काफी असंतुष्टि व असंतोष का भाव बना हुआ है। इस परिप्रेक्ष्य में प्रखण्ड स्तर पर हमारे व प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में अनेकों बार मनरेगा की बैठक की गई परंतु कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने अनुरोध किया कि अविलंब महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए किसी अन्य सक्रिय अधिकारी को चार्ज देते हुए सुचारू रूप से कार्रवाई करवाई जाए जिससे कि रिविलगंज प्रखंड की बदहाल स्थिति से आमजन व जनप्रतिनिधियों को निजात मिल सके तथा मनरेगा के कार्यों में विकास की गति निरंतर बनी रहे।
प्रखंड प्रमुख ने शहर के बीचोबीच दिल्लीयारहीमपुर पंचायत अंतर्गत सर्किट हाउस के समीप नीचे वाले रास्ते में शव दाह गृह का निर्माण करवाने की अपील की। उन्होंने दुर्गा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विवेकानंद लहरी को निलंबन मुक्त करने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त आए दिन छपरा शहर के ब्रह्मपुर ढाला पर घंटों तक लगने वाली भीषण जाम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने डी डी सी से आग्रह किया कि रेलवे ढाला के पूर्वी तरफ वाले सिग्नल को कम से कम 100 मीटर आगे बढ़वाया जाए ताकि ढाला पर घंटों तक ट्रेन खड़े रहने और भीषण जाम के कारण आम जनता को होने वाली समस्याओं से शीघ्र निजात मिल सके।
डीडीसी ने उपरोक्त सभी महत्वपूर्ण समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तथा सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र ही सभी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।