पटना, 21 फरवरी (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मंत्री कनिष्क नारायण ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बिहार में तकनीकी विकास, युवाओं की भूमिका और एआई के संभावित उपयोग पर चर्चा हुई। Horoscope आज का राशिफल | आज पांच राशियों के लिए किस्मत खुलेगा जाने मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज दुनिया तेजी से वैश्विक हो रही है और बिहार भी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा पीढ़ी में अपार क्षमता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का मजबूत आधार तैयार हुआ है। लूटपाट की साजिश नाकाम, दो आरोपित गिरफ्तार उन्होंने बताया कि एआई तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और सेवा क्षेत्रों में किया जा सकता है। बिहार कृषि प्रधान राज्य है और एआई के माध्यम से कृषि उत्पादन और सेवाओं में सुधार संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार तकनीक और विकास के क्षेत्र में अन्य राज्यों के बराबर खड़ा होगा। राष्ट्रपति गुरुवार को 115 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी इस मौके पर कनिष्क नारायण ने 20 से अधिक वर्षों बाद बिहार लौटने पर खुशी जताई और राज्य में हुए बदलाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बिहार में हुआ और लंबे समय बाद लौटकर राज्य की प्रगति देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रिटेन में एआई के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, उसी तरह बिहार भी तकनीकी भविष्य की ओर बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था और वे बचपन में अपने परिवार के साथ ब्रिटेन चले गए थे। वर्तमान में वे यूनाइटेड किंगडम के एआई मंत्री हैं और करीब 23 वर्षों बाद बिहार लौटे हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मुजफ्फरपुर भी जाएंगे।
खबर सुनें
▶ Press play to listen
⚠️ आपका ब्राउज़र Text-to-Speech को सपोर्ट नहीं करता।
विज्ञापन
पटना, 21 फरवरी (हि.स.)। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) मंत्री कनिष्क नारायण ने शनिवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से पटना स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान बिहार में तकनीकी विकास, युवाओं की भूमिका और एआई के संभावित उपयोग पर चर्चा हुई।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज दुनिया तेजी से वैश्विक हो रही है और बिहार भी तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की युवा पीढ़ी में अपार क्षमता है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का मजबूत आधार तैयार हुआ है।
उन्होंने बताया कि एआई तकनीक का उपयोग स्वास्थ्य, कृषि और सेवा क्षेत्रों में किया जा सकता है। बिहार कृषि प्रधान राज्य है और एआई के माध्यम से कृषि उत्पादन और सेवाओं में सुधार संभव है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में बिहार तकनीक और विकास के क्षेत्र में अन्य राज्यों के बराबर खड़ा होगा।
इस मौके पर कनिष्क नारायण ने 20 से अधिक वर्षों बाद बिहार लौटने पर खुशी जताई और राज्य में हुए बदलाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जन्म बिहार में हुआ और लंबे समय बाद लौटकर राज्य की प्रगति देखना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जैसे ब्रिटेन में एआई के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है, उसी तरह बिहार भी तकनीकी भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कनिष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था और वे बचपन में अपने परिवार के साथ ब्रिटेन चले गए थे। वर्तमान में वे यूनाइटेड किंगडम के एआई मंत्री हैं और करीब 23 वर्षों बाद बिहार लौटे हैं। इस दौरान वे अपने गृह जिले मुजफ्फरपुर भी जाएंगे।
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।भौगोलिक संदर्भ