Chhapra: आरपीएफ छपरा द्वारा गाड़ी संख्या 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस के आगमन पर छपरा जंक्शन पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को महिला रेल यात्री से चोरी किए गए लेडीज पर्स, आधार कार्ड, मोबाइल, बच्चों के चांदी के ब्रेसलेट एवं ₹3470 नगद के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्यामजने कुमार, थाना जोगबनी, जिला अररिया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने महिला यात्री से एसी कोच में चढ़ने के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार किया। अभियुक्त को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु राजकीय रेल पुलिस, छपरा को सुपुर्द कर दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्रियों की सुरक्षा तथा बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।















