Breaking News

BIHAR BUDGET: रोहिणी आचार्य का तंज, बोलीं-आंकड़ों की बाजीगरी से नहीं होता विकास

2 Min Read

पटना, 03 फरवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कसा है।

kanhaiya
SHAILFORD
1 / 2
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में तथाकथित डबल-इंजन सरकार के नीति-निर्धारकों को शायद यह भान नहीं है कि विकास का पीटा जाने वाला झूठा ढिंढोरा भी अधिक समय तक नहीं बज सकता, यदि आम लोगों को उनके हक के रूप में बुनियादी सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं, गैर-बराबरी की खाई कम नहीं हुई और श्रम-शक्ति का पलायन इसी तरह जारी रहा।

रोहिणी आचार्य ने कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी से भरा बजट पेश कर अपनी पीठ थपथपाने से पहले नीतीश सरकार को यह स्वीकार करना चाहिए कि केवल आर्थिक वृद्धि ही विकास का पैमाना नहीं हो सकती।

DOON
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी जरूरत ऐसी आर्थिक नीति और अर्थव्यवस्था है, जिसमें आर्थिक विकास के साथ-साथ मानव विकास और मानव खुशहाली के सूचकों का भी सतत और गंभीर मूल्यांकन किया जाए।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि मंगलवार को प्रस्तुत किया गया बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे बुनियादी मुद्दों पर पूरी तरह मौन है। रोहिणी आचार्य के अनुसार, जब तक इन क्षेत्रों में ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते, तब तक सरकार के विकास के दावे जमीनी हकीकत में टिक नहीं पाएंगे।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें