Breaking News

बागपत कबड्डी लीग में सारण के भवर किशोर ने कमेंट्री से बिखेरा जलवा

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Chhapra/Bagpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में आयोजित बागपत कबड्डी लीग में बिहार के सारण जिले के एक युवक ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सारण निवासी भवर किशोर निगम इन दिनों लीग में कबड्डी की कमेंट्री कर रहे हैं, जिसकी खेलप्रेमियों एवं दर्शकों के बीच खूब सराहना हो रही है।

SHAILFORD
विज्ञापन

भवर किशोर निगम की ओजस्वी आवाज, खेल की गहरी समझ और प्रभावशाली प्रस्तुति ने कबड्डी मुकाबलों को और अधिक रोमांचक बना दिया है। उनकी कमेंट्री न केवल दर्शकों को खेल से जोड़े रख रही है, बल्कि खिलाड़ियों के उत्साह में भी वृद्धि कर रही है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

इस उपलब्धि से सारण जिले में हर्ष का माहौल है। उनके साथी खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों ने भवर किशोर निगम को बधाई दी है। वहीं, भवर किशोर निगम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कबड्डी साथियों एवं मार्गदर्शकों को दिया है।

भवर किशोर निगम की इस सफलता से बिहार के युवाओं को नई प्रेरणा मिल रही है और यह साबित हो रहा है कि राज्य के युवाओं में खेल कमेंट्री जैसे क्षेत्रों में भी अपार प्रतिभा मौजूद है।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

इस अवसर पर सारण जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकांत सिंह सोलंकी, सचिव पंकज कश्यप, संरक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. देव कुमार सिंह, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, सभापति बैठा, उपाध्यक्ष विकास सिंह, राणा प्रताप सिंह डब्लू, कौशलेंद्र कुमार, राकेश कुमार सिंह, सुशील कुमार, नीरज तिवारी, प्रमोद कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने भवर किशोर निगम को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें