Breaking News

गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरपुर संघ कार्यालय पर सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत ने किया ध्वजारोहण

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Muzaffarpur/Chhapra: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर संघ कार्यालय, मधुकर निकेतन पर सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी ने ध्वजारोहण किया और उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बहुत त्याग कर स्वाधीनता दिलाई है और हम सबने मिलकर देश को गणराज्य बनाए रखना है और मिलकर देश चलाते हैं।

SHAILFORD
विज्ञापन

तिरंगा के रंगों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ऊपर त्याग का, कर्मशील का, भारत की सनातन संस्कृति का भगवा रंग है, बीच में मन की निर्मलता का रंग सफेद है, लोग कर्मशील रहे, उन्नति और प्रगति का, लक्ष्मी जी आती रहे वह रंग हरा है और यह सब धर्म के आधार पर चलता रहे इसलिए धम्म चक्र बीच में है।

SHARDA
विज्ञापन
AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

हमारा धर्म क्या है इसका उपदेश देने वाला हमारा संविधान है। संविधान की प्रस्तावना पढ़ते रहने से नागरिक कर्तव्य आदि का बोध होता रहता है और कानून का पालन करना ही नागरिक कर्तव्य है। हमारे देश में कुछ परंपरागत रूप से चलने वाले कानून भी है जिनका कहीं लिखित उल्लेख तो नहीं है परंतु भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुसार मनुष्य में मनुष्यता बनी रहे ऐसी परंपराएं चलती आ रही है। हम सबको मिलकर देश को दुनिया का सिरमौर बनाना है इसके लिए हम सबको आदर्श आचरण प्रकट करते रहना होगा।

कार्यक्रम में प्रांत संघचालक गौरीशंकर प्रसाद, प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन, क्षेत्र प्रचारक रामनवमी जी, चन्द्रमोहन खन्ना चन्नी, संजीव सिंह, विवेक, वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Tanishq Chhapra
SOLANKI SCHOOL
1 / 2
विज्ञापन

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें