Breaking News

पटना में बैंक लूटकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

2 Min Read
खबर सुनें
▶ Press play to listen

Patna: राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार की संध्या एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के निवासी अमन शुक्ला के रूप में हुई है, जिसका पूर्व से आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है।

SHAILFORD
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अमन शुक्ला पटना में अपने परिवार के साथ रह रहा था। सोमवार को वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से बच्चे को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने रास्ता रोककर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जय गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

SHARDA
विज्ञापन

गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद लोग घरों और दुकानों में दुबक गए, जबकि मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

AND PUBLIC SCHOOL
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Tanishq Chhapra
विज्ञापन

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि सोमवार संध्या पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति अमन शुक्ला (40) को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से गोली के तीन खोखा बरामद किए गए हैं। जिस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है वह भी आपराधिक पृष्ठभूमि का था और बैंक लूटकांड में जेल में था और विगत वर्ष मई महीने में जेल से बाहर आया था। पुलिस तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है तथा अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

SOLANKI SCHOOL
विज्ञापन

इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें -

bhawani tiles
विज्ञापन
Share This Article
chhapratoday.com सारण जिले से संचालित सबसे पहली और लोकप्रिय न्यूज़ वेबसाइट है। वर्ष 2012 से यह अपने पाठकों/दर्शकों तक हर दिन सबसे पहले छपरा, सारण से लेकर देश, विदेश के ब्रेकिंग न्यूज़, लोकल घटनाएं, रेलवे टाइमिंग अपडेट, सरकारी योजनाएं, स्कूल-कॉलेज जानकारी, ट्रेंडिंग वीडियो, संस्कृति, त्यौहार और शहर के विकास से जुड़े हर अपडेट करती आ रही है। हर खबर, सबसे पहले, सबसे सटीक और विश्वसनीयता के साथ केवल chhapratoday.com पर पढ़ें।
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट छपरा की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp जॉइन करें जॉइन करें